फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे उतरे यात्रियों ने डिब्बे में बैठे साथी यात्रियों द्वारा दरवाजा नहीं खोलने को लेकर पथराव कर दिया। जिससे रेल में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दूसरे डिब्बे में चढ़कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन पर जीआरपी ने 12 यात्रियों को हंगामा करने पर पकड़ लिया। बाद में पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इलाहाबाद से चलकर पंजाब को जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन को नॉन स्टोपेज होते हुए भी बुधवार की अल सुबह खतौली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इस ट्रेन को रोककर दिल्ली से देहरादून की ओर जाने वाली एससी स्पेशल ट्रेन को निकलवाया गया। इस दौरान उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर खड़ी होने पर कुछ यात्री डिब्बे से नीचे उतर गए। अन्य इनके साथी डिब्बे में ही बैठे थे। सभी यात्री वैष्णो देवी जा रहे थे। ट्रेन के चलने पर नीचे खड़े यात्री डिब्बे में चढ़ने लगे, लेकिन डिब्बे में अंदर बैठे साथी यात्रियों ने दरवाजा बंद कर दिया था। शोर मचाने पर भी साथियों ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर नीचे खड़े यात्रियों ने डिब्बे पर पथराव कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। भागते हुए यात्री ने पीछे के दूसरे डिब्बे में चढ़ गए थे। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही दूसरे डिब्बे में चढ़ने वाले यात्रियों ने अपने साथियों से उनकी हरकत से नाराज होकर हंगामा खड़ा कर दिया। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने 12 यात्रियों को पकड़ लिया। उधर, इंस्पेक्टर जीआरपी अशोक सिसौदिया ने बताया कि सभी यात्री एक साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं। मजाक करने की वजह से उन्होंने डिब्बे का दरवाजा बंद कर दिया था। उन्होंने ेचेतावनी देते हुए यात्रियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें