दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी नवविवाहिता के उत्पीड़न व यौन शोषण के मामले में महिला थाना पुलिस ने हापुड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने हापुड़ निवासी बहनोई व उसके परिजनों पर नवविवाहित बहन के दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में नवविवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। इंस्पेक्टर महिला थाना मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मामले में शनिवार देर रात हापुड़ में दबिश देकर नवविवाहिता के पति व देेवर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें रात में ही थाने लाया गया था। महिला इंस्पेक्टर के अनुसार, थाने में लाए जाने के बाद दोनों पक्षों में रविवार को समझौता हो गया, जिसके बाद पकड़े गए दोनों लोगों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया
तितावी/पुरकाजी। क्षेत्र के लालूखेड़ी बस स्टैंड पर स्थित चौधरी चरणसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद प्रसाद वितरण करते हुए उनकी 116वीं जयंती मनाई गई। राजपाल सिंह लाटियान, रालोद जिला उपाध्यक्ष राजीव लाटियान, बाबा जयपाल सिंह, शिवचरण शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, सुभाष कुमार, अनिल प्रधान, अशोक प्रधान, जगवीर सिंह, विनोद व नाहर सिंह मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी में भी गांव भूराहेड़ी में चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधान नवीन राठी, गोल्डी राठी, किरणपाल, रवि राठी, सोनू राठी व सुुखपाल आदि मौजूद रहे।