फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान को धमकी देने वाले ग्राम सचिव पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सेना के जवान के साथ मोबाइल फोन पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने ग्राम सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। आरोपी सचिव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण थाने में इंस्पेक्टर से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा के रहने वाले सेना के जवान राजीव पुत्र भोपाल ने अपने मोबाइल से कॉल करके ग्राम सचिव विजयपाल से यह पूछ लिया था कि गांव में गंदे नाले की निकासी के लिए नाला कब खुदवाया जाएगा। इस पर सचिव भड़क गए थे। आरोप है कि सचिव ने मोबाइल पर ही राजीव को गाली गलौच करते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया था। पुलिस ने राजीव के भाई संजीव कुमार की ओर से ग्राम सचिव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शनिवार को ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे और इंस्पेक्टर से आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले आरोपी सचिव को सस्पेंड कराने के लिए थाने से रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण आश्वासन पर गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें