फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में परिवार पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ूू में रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है। मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ूू की खेड़ा पट्टी निवासी सोहराब राना ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव के ही आसिफ पक्ष से रंजिश चल रही है। पीड़ित के अनुसार शनिवार रात वह घर पर परिजनों के साथ बैठा था। आरोप है कि उसी समय आसिफ अपने साथियों फैसल, बंटी व अथहर के साथ लाठी-डंडे व असलहा लेकर पहुंचा और घर में घुसकर गालीगलौज करने लगा। घर में मौजूद परिजनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें गुफरान, इरतजा व मुर्शीद घायल हो गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित सोहराब की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें