फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। गांव सिकंदरपुर व गड़वाड़ा के दो पक्ष शनिवार देर रात एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर आमने-सामने आ गए। तनातनी की सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव सिकरंदरपुर व गड़वाड़ा के जाट व गुर्जर समाज के दो पक्षों में करीब डेढ़-दो बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात एक पक्ष ने विवादित जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया, जिसकी सूचना पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। सूचना पर एसआई रौदास सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात बढ़ती देख अफसरों को सूचना दी गई। इस पर देर रात सीओ भोपा राममोहन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने ऐतियातन दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान समेत तीन पर मारपीट का आरोप
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी इंद्रेश ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि दो अक्तूबर को ग्राम प्रधान व उसके बेटों ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए उसके कुंडल लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें