फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की खुदकुशी में सवालों के घेरे में खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की खुदकुशी पर सवालों के घेरे में खाकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी प्रेेमी युगल द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर की गई आत्महत्या के मामले में मीरापुर पुलिस सवालों के घेरे में है। फरारी के बाद प्रेमी युगल के इलाहाबाद में होने की सूचना पर थाना पुलिस युवती के परिजनों के साथ वहां पहुंची, जहां दोनों को बरामद कर उन्हें यहां लाया जा रहा था। इसी दौरान प्रेमी युगल ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस अब पूरे मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी युवती अपने प्रेमी आबिद के साथ 30 अगस्त को फरार हुई थी, जिसकी एफआईआर प्रेमी आबिद समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। फरार होने के बाद दोनों शादी करने व सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए इलाहाबाद पहुंचे थे। तीन दिन पूर्व युवती के परिजन को दोनों के इलाहाबाद में होने की भनक मिली, जिस पर मीरापुर थाने के एसआई यूनुस खान व सिपाही प्रदीप कसाना युवती के परिजन के साथ उन्हें लाने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए थे। वहां से पुलिस व परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया था, जिसके बाद वे उन्हें लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो पहले कस्टडी में मौजूद प्रेमी आबिद स्टेशन के बाथरूम में गया, जहां उसने जहर खा लिया। इसके कुछ देर बाद युवती भी बाथरूम चली गई, जिसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर मीरापुर थाना पुलिस व परिजन बाथरूम में पहुंचे, जहां प्रेमी युगल फर्श पर पड़ा तड़प रहा था। यह देख पुलिस व परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रेमी युगल के पुलिस कस्टडी में जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी थाना पुलिस को मिली तो यहां भी हड़कंप मच गया। पुलिस अब अपने बचाव में लगी है। हालांकि थाने की जीडी में दोनों पुलिसकर्मियों की रवानगी पहले ही दो दिन पूर्व की दर्ज है। मामले में एसओ मनोज चौधरी का कहना है कि पहले प्रेमिका के पिता इलाहाबाद पहुंचे थे, जिनकी सूचना मिलने पर दो दिन पूर्व एसआई यूनुस खान व सिपाही प्रदीप कसाना को प्रेमी युगल को लाने के लिए भेजा गया था। दोनों पुलिसकर्मी जब तक कानपुर पहुंचे, प्रेमी युगल मौत को गले लगा चुका था। हालांकि कानपुर पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़े ने मीरापुर पुलिस की कस्टडी में ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें