फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से दबंगों ने की मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से मारपीट की
विज्ञापन

मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी गौरव व चिराग सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व हाईस्कूल के छात्र हैं। शुक्रवार को दोनों छात्र साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में भूम्मा रोड पर उनकी साइकिल से पानी के कुछ छींटे रास्ते मे खड़े दो युवकों के कपड़ों पर गिर गए। इसी को लेकर युवकों ने दोनों छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया था। छात्रों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिस पर उनके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामचरित मानस को राष्ट्रीय धर्मग्रंथ घोषित करे सरकार
मीरापुर। बालाजी मंदिर परिसर में चल रही श्रीरामकथा के समापन अवसर पर कथाव्यास संजय कौशिक ने कहा के श्रीरामकथा भगवान शिव द्वारा रचित एक दिव्य प्रमाणिक कथा है, जिसके दोहे व छंदों में भगवान शंकर की कृपा निहित है। कथाव्यास ने रामचरित मानस के पठन पाठन को आवश्यक बताते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती अनुशासनहीनता को रोकने के लिए इसका अध्ययन अनिवार्य करने के साथ ही इसे राष्ट्रीय धार्मिक ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। श्रीहरि संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कथाव्यास के साथ ही संत तरूणदास व राजीव दत्त महाराज का सम्मान किया गया। घनश्याम दास अग्रवाल, मोहित लखोटिया, नरेश रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल, वासुदेव शर्मा व विरेंद्र गुप्ता के साथ ही राजपाल सुकरालिया, जगमोहन, विनोद, बिजेंद्र, मनोज वाजपेयी व देवेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें