फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से फरार हुआ मुल्जिम धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से फरार हुआ मुल्जिम धरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद स्थित कोर्ट परिसर से 11 जुलाई को फरार हुए मुल्जिम को पुलिस ने शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के बाद से आरोपी की लोकेशन लगातार जनपद में मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर दबोच लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कोर्ट परिसर से 11 जुलाई को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स को कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान ही आरोपी किसी तरह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था, तभी से गाजियाबाद पुलिस उसकी फिराक में लगी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक फरारी के दो दिन बाद मुल्जिम की लोकेशन जनपद में मिलनी शुरू हुई, जो लगातार जनपद में ही बनी रही। इसी दौरान आरोपी द्वारा जनपद में ही किसी अन्य व्यक्ति से भी बात होने की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसकी सही लोकेशन ट्रेस करने में कामयाबी हासिल कर ली। बुधवार को गाजियाबाद पुलिस जनपद मुख्यालय पहुंची और वहां अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों की टीम के साथ गोपनीय रूप से शहर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गाजियाबाद पुलिस आरोपी को लेकर यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें