भोपा। पत्नी के प्रेमी की ईंटों से पीट कर हत्या करने वाले नामजद मुख्य हत्यारोपी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी बस स्टेंड पर शुक्रवार को खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के मजरा नया गांव महाराज नगर निवासी ओमसिंह की उसे के गांव के ही रहने वाले चंद्रपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके सर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी थी। चंद्रपाल का आरोप था कि ओम सिंह उसकी पत्नी का बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। शुक्रवार रात मृतक के भाई सूरजमल ने चंद्रपाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी चंद्रपाल व उसके पिता रामपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एंबुलेंस चालक को धमकी
भोपा। सरकारी एंबुलेंस के चालक के साथ गाली गलौच और अभद्रता करने वाले के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। जिला हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव रझेड़ा निवासी कविंद्र ने बताया कि शनिवार को बेलड़ा निवासी युवक ने टॉल फ्री नंबर 102 पर कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए ले जाना है। गाड़ी दूसरे मरीज को छोड़ कर मौके पर पहुंची तो बेलड़ा निवासी युवक ने उसके और साथी नितेश यादव के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मरीज को सीएचसी भोपा पर छोड़ कर सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पॉलीथिन के हानिकारक प्रभाव बताए
रोहाना। ग्राम दीदाहेड़ी में पोली बैग प्रयोग वर्जित करने के संबंध में रैली का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय दीदाहेड़ी के प्रधानाध्यापक डॉ प्रदीप शर्मा ने बताया की स्कूल में बच्चों तहत ग्रामवासियों को पोलीथिन बैग के हानिकारक प्रभाव के बारे में और यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। जिस पर ग्राम वासियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान पीटीआई मोहम्मद, प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, संदीप शर्मा, आरिफ सैफी आदि शामिल रहे।