पुलिस ने चोरी का खुलासा किया
चरथावल। पुलिस ने एक हफ्ते पूर्व मुथरा गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की साइकिल, मोबाइल फोन नगदी और चाकू बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष विंध्याचल तिवारी ने बताया कि चार मई को मुथरा गांव में किसान सतपाल के घर में सेंध लगाकर चार हजार रुपये नगद, साइकिल, मोबाइल फोन समेत घरेलू सामान चोरी हुआ था। मामले में रिपोर्ट लिखने के बाद विवेचक संजय त्यागी ने तफ्तीश शुरू की। शुक्रवार रात में हिंडन चौकी पर चेकिंग के दौरान आरोपी तसलीम उर्फ जरनेटर पुत्र जाहिद को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रात में घरों में चोरी करता है। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।