फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। परासौली गांव के जंगल में सड़क किनारे मंजीत सैनी उर्फ साहिल का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने सड़क दुर्घटना मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना में मृतक के पिता ने तीन युवकों को खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में 22 मार्च को दोपहर के समय मंजीत सैनी उर्फ साहिल (22) पुत्र ओम कैलाश का शव सड़क किनारे पडा मिला था। मंजीत सैनी परासौली गांव में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को सड़क हादसा मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना की मृतक के रिश्तेदारों ने रिपोर्ट दर्ज नही कराई थी। मृतक के पिता ने 25 मार्च को बुढ़ाना पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मृतक के पिता ओम कैलाश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। मृतक के पिता ओम कैलाश द्वारा तहरीर में गांव के ही तीन युवकों सोनू, जोनी व मनव्वर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में हत्या का कारण परासौली गांव की एक युवती के साथ अनैतिक संबंध की आशंका होना बताया गया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों ग्रामीण युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें