युवती के साथ छेड़खानी का आरोप
बुढ़ाना। क्षेत्र में आरोपी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ किया। पुलिस को तहरीर देते हुए युवक ने बताया कि उसकी बहन खेत में चारा लेने के लिए गई हुई थी। उसी के गांव के एक युवक ने बदनीयती से उसकी बहन को खेत में खींच लिया। बहन के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।