फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का दो साल तक किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका का दो साल तक किया यौन शोषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
एक शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर उसका दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसके पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे जबरन शादी भी की। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। दो साल से आरोपी युवक उसका पीछा कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे शादी नहीं करने पर उसके पिता की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता आरोपी की धमकी में आ गई, जिसके चलते आरोपी ने उससे शादी कर ली थी। आरोपी उसे नोएडा में लेकर रहने लगा। आरोप है कि आरोपी उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ तमंचे के बल पर संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया, तो वह उसके पिता और भाई की हत्या करा देगा। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलाकर घर आ गई। मंगलवार को परिजनों के साथ शहर कोतवाली आकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर। एक ट्रक के क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के यमुनानगर निवासी रमन उर्फ भूरा ट्रक पर क्लीनर था। वह ट्रक चालक के साथ सामान लेकर पंजाब जा रहा था। मलीरा के पास रात में एक होटल पर रुक गए। भूरा ट्रक में ही सोया हुआ था। रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें