फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरवा में पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार के गल्ले से 55 हजार उड़ाए
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में ग्राहक को दुकान के अंदर सामान दिखाने गए एक दुकानदार के पीछे किसी चोर ने दुकानदार के गल्ले से 55 हजार साफ कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। कस्बे के मंसूरपुर रोड के पास बागपत के छपरौली निवासी अजय पुत्र भोपाल सिंह रघुवंशी मार्बल के नाम से मार्बल , पत्थर व टाइल्स आदि की दुकान करता है। मंगलवार को उसकी दुकान पर एक ग्राहक सामान लेने पहुंचा। दुकानदार ग्राहक को सामान दिखाने के लिए दुकान के अंदर ले गया । इसी बीच कोई चोर उसकी दुकान पर पहुंचा और उसके गले से रखे 55 हजार रुपए साफ कर दिए। पीड़ित ने अपनी दुकान का गल्ला खोलकर जब देखा तो वह हक्का बक्का रह गया। तहरीर मिलने पर पुलसि जांच पड़ताल कर रही है।
कसरेवा में मकान पर छापा
शाहपुर। पुलिस ने गांव कसेरवा में एक मकान पर छापा मारकर एक गाय, दो गाय की खाल के साथ गोकशी करने का उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक कार और दो बाइक भी बरामद की है। वहीं, कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि कसेरवा में एक घर में गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कर गोकशी करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय, दो गाय की खाल व गोकशी के उपकरण बरामद करने के साथ एक सेंट्रो कार व बाइक भी बरामद की है। घटना के संबंध में मकान मालिक नवाब पुत्र शरीफ बहरा और उसकी पत्नी बानो के अलावा बुढाना निवासी काला व आबाद पुत्र निसार, इंतजार पुत्र याकूब को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें