फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में गौकशी पकड़ी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में छापा मार कर पुुलिस ने गोकशी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका पिता फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 80 किलो मांस और उपकरण बरामद किए। गोकशी होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आरोपियों ने वहां लावारिस घूम रहे सांड़ का वध किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बहेड़ी के जंगल में विद्यालय के पीछे कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने वहां छापा मारा और मौके से एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया। मौके से 80 किलो मांस और उपकरण बरामद हुए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बहेडी निवासी इंतजार है तथा फरार आरोपी उसका पिता रब्बान है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रेलवे लाइन के पास घूम रहे लावारिस सांड़ को पकड़कर उसका वध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें