फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाडे दुकान से मोबाईल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान से मोबाइल और नकदी लूटी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गांव के बीच दुकान से मोबाइल सहित हजारों रुपये की नकदी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

फुगाना के गांव सरनावली निवासी पंकज पुत्र चरण सिंह गांव में मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। पंकज ने जन सेवा केंद्र भी खोला हुआ है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे पंकज अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने पंकज से मोबाइल की लीड की मांग की। पंकज मोबाइल की लीड उतारने लगा, तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका मोबाइल व गल्ले में रखी करीब एक हजार की नकदी लूट ली। पड़ोसी ग्रामीण ने 100 नंबर पर लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की गई। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर फुगाना केके शर्मा का कहना है कि बदमाश काउंटर पर रखा दुकानदार का मोबाइल चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें