पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा
जानसठ। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अलग अलग जगह से चार युवक को शराब और गुंडा एक्ट में जेल भेजा। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर शराब पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें गांव तालड़ा मोड़ पर एसआई चंद्र सैन सैनी ने गांव तालड़ा निवासी सोनू उर्फ सोना पुत्र रमेश को पांच लीटर व पप्पू उर्फ संजीव राठी पुत्र ब्रह्म सिंह राठी को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी ओर गांव चितोड़ा निवासी गुलशन पुत्र अमीर हैदर व गांव सालारपुर निवासी सनवर पुत्र बुंदू वांछित था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट में जेल भेजा।
सम्मेलन सफल बनाने को बैठक
खतौली। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक मोहल्ला श्यामपुरी में सुधीर आर्य के आवास पर मंडल अध्यक्ष वरदान प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने 17 मार्च को चरथावल में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रमोद प्रजापति, अमित, सुधीर शेरवान, बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, सुंदर पाल, सोविंद्र, तरुण उपाध्याय, योगी सैनी, मनीष लोधी, शिवम वर्मा, सोनू आदि मौजूद रहे।