फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नगर के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। आरोप है कि शनिवार को वह कालेज की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। जब वह मोहल्ला किला स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो वहां मौजूद तीन युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। व्यक्ति के मुताबिक घटनाक्रम की जानकारी होने पर वह मोहल्ला किला पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने वाले युवकों के बारे में पूछताछ की। इसमें पता चला कि इसमें एक युवक मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी मुसीर है जबकि उसके दो साथियों के बारे में जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुसीर और उसके दोनों साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस कोहला बस्ती निवासी तौफीक को मंगलौर रोड से नाजायज छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

युवकों के साथ मारपीट के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे युवकों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो दिन पूर्व मिरगपुर गांव निवासी हिमांशु अपने साथी शुभम के साथ कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जा रहा था। जब वह घ्याना गांव के समीप पहुंचे तो वहां पहले से बाइकों पर खड़े आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें रोक लिया और बाइक से उतारकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए थे। रविवार को इस मामले में पुलिस ने घायल हिमांशु के पिता रविंद्र कुमार की तहरीर नगलीनूर निवासी रजनीश, अमित, निखिल और बाबूपर गांव निवासी शुभम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें