बरसठी। क्षेत्र के कई गांवों में रविवार को विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते 8 लोगों को पकड़ा। सभी के विरुद्ध थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। विजलेंस टीम की छापेमारी से अन्य बिजली चोरी करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। विजलेंस टीम में एसडीओ शिवशंकर, अवर अभियंता बरसठी रामनारायण यादव, अवर अभियंता प्रवर्तन दल अनूप कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल बालमीत सिंह ने विद्युत चोरी की शिकायत पर रविवार को छह गावों में छापेमारी की। इस दौरान सिंगारपुर गांव के छोटेलाल गौतम व श्यामकरन, लखरांव गांव के दिनेश प्रकाश, विजय बहादुर, लालजी व रामाश्रय गौतम, बारीगांव हनुमाननगर के शीतला प्रसाद मिश्र व बसहरा गांव के राजेन्द्र शुक्ल विद्युत चोरी करते पकड़ाए। टीम के साथ गिरींद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार तिवारी, विमल कुमार, शुक्ल व लाइन मैन राजबहादुर यादव मौजूद रहे।