फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के तीन गोकशी के आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव भनवाड़ा में घर में ही गोकशी करते हुए युवकों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, छुरी, गोकशी के उपकरण तथा करीब 80 किलो गोमांस बरामद किया।
विज्ञापन

रतनपुरी थाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर रतनपुरी मगनवीर सिंह गिल को मुखबिर के द्वारा गांव भनवाड़ा में गोकशी की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ गांव भनवाड़ा में मेदू उर्फ उम्मेद अली पुत्र शफायत के मकान पर छापा मारा। पुलिस को छापे के दौरान घर के बरामदे में तीन लोग गोकशी करते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीन को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम मेदू उर्फ उम्मेद अली पुत्र शफायत, जाबिर एवं साबिर पुत्रगण मेदू उर्फ उम्मेद अली बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक छुरी बरामद की। इसके अलावा पुलिस को मौके से गोकशी के उपकरण उपकरण के साथ करीब 80 किलो गोमांस भी बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक कल्याणपुर डॉ. सुधीर कुमार सिंह को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने बरामद गोमांस को जमीन में दबवा दिया। घटना की सूचना पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें