फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृसबुक प्ररंटिंग मशीन से सीपीयू व प्रिंटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से सीपीयू और प्रिंटर चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में लगी पासबुक प्रिंटिंग मशीन से युवक ने सीपीयू व प्रिंटर चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देता युवक एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसकी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर पीएनबी की बैंक शाखा और उसके बाहर एटीएम बूथ लगा है। घटना 13 अक्तूबर की देर रात की है, जहां एटीएम बूथ में एक युवक पहुंचा और उसमें रखी पासबुक प्रिंटिंग मशीन को खोलने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने मशीन को खोलकर उसमें लगा सीपीयू और प्रिंटर निकाल लिया और लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देते हुए आरोपी एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अगले दिन बैंक पहुंचे शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने प्रिंटिंग मशीन खुली देख चेक की तो प्रिंटर व सीपीयू गायब मिला। इस पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें युवक घटना को अंजाम देता दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में शाखा प्रबंधक संतोष कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें