फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में हुए हादसों की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें रोहाना टोल प्लाजा पर हुए हादसे में दिल्ली निवासी विवेक शर्मा की मौत हुई थी, जबकि हुकुमसिंह व परविंदर घायल हो गए थे। इस हादसे में विवेक शर्मा के रिश्तेदार विवेक विहार दिल्ली निवासी शरद गौर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, चरथावल-पीनना बाईपास पर ट्रक की टक्कर से शाहपुर के गांव बसधाड़ा निवासी लकड़ी कारोबारी असलम की मौत हो गई थी। उक्त हादसे में असलम के बेटे आस मौहम्मद की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खेत पर गए किसान के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द निवासी सुधीर ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा अमित बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेतों पर गया था। आरोप है कि गांव के ही दबंग युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, शहर कोतवाली के वहलना चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों फक्करशाह चौक निवासी शावेज पुत्र शहजाद और हड्डी गोदाम किदवईनगर निवासी आरिफ पुत्र शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें