फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बुलाकर युवक पर चाकू से वार
विज्ञापन

खतौली। घर से बुलाकर ले गए युवक को गांव के ही दो लड़कों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों को लहूलुहान युवक जंगल में पड़ा मिला। इस दौरान आरोपी भी वहीं पर मौजूद थे। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कढ़ली निवासी बबलू पुत्र अशोक मुजफ्फरनगर में किसी फैैक्ट्री में नौकरी करता है। बबलू रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए गांव में अपने घर पर आया हुआ था। सोमवार की शाम को गांव निवासी छोटू व नीरज घर से बबलू को बुलाकर अपने साथ जंगल में ले गए। जंगल में लेकर जाकर छोटू व नीरज ने किसी बात को लेकर बबलू पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू मार दिया। चाकू लगने से बबलू घायल हो गया। कुछ देर बाद परिवार के रहने वाले अंकुर व दिनेश जंगल में पहुंचे तो बबलू गन्ने के खेत के बराबर में लहूलुहान पड़ा था। उसके पास हमला करने वाले छोटू व नीरज भी चाकू व तमंचा लेकर खड़े थे। परिवार के रहने वाले अंकुर व दिनेश ने शोर मचाया तो आरोपी लड़के तमंचे से फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। परिजनों ने घायल बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने पुलिस को दोनों लड़कों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें