फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर दहेज और यौन उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर।
विज्ञापन

गांव खेड़ी सराय निवासी पीड़िता का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व थानाभवन निवासी मुर्तजा पुत्र मुस्तुफा से हुआ था। वैवाहिक जीवन में उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। निकाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज के लिये मारपीट करने लगे थे। आरोप है कि उसके देवर ने तमन्चे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। पीडिता ने इस घटना के बारे में पति, सास और ननद को बताया तो सभी ने मारपीट की और गले में रस्सी डालकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह ससुराल के चंगुल से निकल कर अपने मायके आ गई और अपने पति, सास, ननद और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, मारपीट करने व जान से मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज उसे मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया है।

दो हमलावरों को जेल भेजा
मीरापुर। दो दिन पूर्व पडाव चौक में देवल निवासी साजिद के साथ मारपीट करने के आरोप में राजू पुत्र छम्मन व शमशेर पुत्र कौसर निवासीगण नयागांव नीला जलालपुर थाना रामराज को गिरफतार कर जेल भेज दिया। साजिद घरेलू सामान खरीदने के लिये अपने गांव देवल से मीरापुर आया था। इसी दौरान आरोपियो ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण
मीरापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में अनेक स्थानो पर पौधारोपण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पौधारोपण अभियान के संयोजक कविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पर्यावरण बचाओ अभियान भी चला रहे हैं। इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर, आंकाक्षा डिग्री कालेज, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज समेत कस्बे में भी पौधारोपण किया। नगर अध्यक्ष वासु कौशिक, हेमंत चौधरी, पर्व शर्मा, पवन ठाकुर, मानिक गर्ग, पवन शर्मा, अंकुर शर्मा, सचिन, राम शर्मा, अनमोल धीमान व हर्ष आदि रहे। कार्यक्रम में आकांक्षा डिग्री कालेज के प्रबंधक आरपी सिंह, रोहित चौधरी, बसंत कुमार, जोगेंद्र कुमार आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें