फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में युवती सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवती सहित चार घायल
विज्ञापन

नकुड़। जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक युवती सहित दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएसी में भर्ती करा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्हामाजरा में एक ही परिवार के नौशाद व बाबर आदि में जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार की सुबह मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को कोतवाली ले आयी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता होने के बाद पुलिस ने चारों लोगों को छोड़ दिया था। कोतवाली से जाने के बाद शाम के करीब छह बजे दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी डंउे चल गये। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष के शाहिबा, शोएब व नौशाद सहित दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गये। दोबारा झगड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भिजवा दिया तथा मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें