विधायकों ने समाप्त कराया शिक्षकों का धरना
मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) का 18 दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया। बीएसए कार्यालय पर विधायकों, सिटी मजिस्ट्रेट और बीएसए की मौजूदगी में शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। उधर, कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।
सरकुलर रोड स्थित बीएसए कार्यालय पर यूटा से जुड़े शिक्षकों का अपनी मांगों को लेकर बीते 18 दिनों से धरना चल रहा था। शनिवार को धरने पर शहर विधायक कपिल देव और चरथावल एमएलए विजय कश्यप ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह और बीएसए दिनेश यादव की उपस्थिति में उनकी लंबित मांगों को निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। इस दौरान नितिन पंवार, सिकंदर निर्वाल, परविंद्र, सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष अरविंद मलिक, रविंद्र सिंह ,बृजपाल राठी, राम रतन, कपिल तोमर, ममता, माधुरी, मंजू रानी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ईश्वर सिंह बालियान एवं संचालन संतोष गिरि ने किया। उधर, कलक्ट्रेट में धरनारत शिक्षकों ने बीएलओ डयूटी से मुक्त करने को लेकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजीव बालियान के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में बालेंद्र कुमार, अवनीश राठी, बिजेंद्र, बलेराम, आदेश शर्मा, अनुज गोयल, पंकज गुप्ता, देवेंद्र भाटी, दीपक बाबरे, राजीव चौहान, पूनम त्यागी, शीला तोमर, मुदित सिंघल, सचिन आदि शामिल रहे।