फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। दलित महिला से छेड़खानी और मारपीट की घटना में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित दलितों ने थाने पहुंचकर मामले की एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी। इससे बैकफुट पर आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान महिलाओं की दरोगा से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को खेत में गन्ने छीलने गई एक विधवा दलित महिला को कस्बे के ही एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस पर बुधवार को दलितों ने थाने का घेराव कर पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर दर्जनों लोग बृहस्पतिवार की सुबह फिर थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा किया। दरोगा से तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी यामीन के विरुद्ध छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनामी अमित ने चार माह पूर्व डाली थी डकैती
पुरकाजी। कस्बे में चार माह पूर्व हुई डकैती की वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश अमित को जनपद सहारनपुर जीआरपी ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुरकाजी पुलिस बदमाश का न्यायालय से बी वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। 15 अक्टूबर 2017 की रात कस्बे की मुस्तफा कॉलोनी में बदमाशों ने पशु व्यापारी अशरफ और निकट ही शाहनजर के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। घटना के बाद प्रकाश में आए बदमाश अमित कश्यप उर्फ चेयरमैन निवासी मोहल्ला माजरा थाना झिंझाना की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की ओर से 25 हजार का ईनाम घोषित हो गया था। बुधवार की रात अमित को सहारनपुर की जीआरपी ने एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय से बी वारंट बनवाकर अमित को थाने लाकर पूछताछ कर डकैती में लूटे गए सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारी को फोन पर दी जा रही धमकी
पुरकाजी। बार-बार धमकी भरा फोन आने पर व्यापारी का परिवार दहशत में है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी ब्रज किशोर गुप्ता का पुरकाजी बाईपास पर गुप्ता चाट भंडार के नाम से एक रेस्टोरेंट है। उसे कई दिनों से फोन पर गाली-गलौज करने के साथ धमकी दी जा रही है। फोन बंद कर लेने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को फोन पर धमकाया जा रहा है। धमकी से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें