भोपा। छात्र पर चाकू से हमला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने भोपा थाना प्रभारी का घेराव किया। शनिवार को वजीराबाद निवासी छात्र हिमांशु मोरना के एक कोचिंग सेंटर पर जा रहा था। रास्ते में मोरना निवासी तीन युवकों ने चाकू से हमला कर हिमांशु को घायल कर दिया। इस संबंध में भोपा पुलिस को सूचना दी। आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण रविवार देर शाम दर्जनों लोगों मांगा, राजेंद्र , विनोद, मोनू, भौंदा, सुधीर, सतेंद्र, राजेंद्र आदि ने भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह का घेराव कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जनता से सहयोग मांगा
भोपा। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने रविवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया। उपस्थित व्यापारियों से सुरक्षा से संबंधित वार्ता के साथ ही बाजारों में चौकीदार की तैनाती करने के लिये भी कहा। दूसरी और वाहन चालकों से हेलमेट लगाने, वाहन पर मोबाइल पर बात न करने के साथ ही दुकान का सामान आदि ज्यादा फैला कर नहीं लगाने का अनुरोध किया है। साउंड से संबंधित शासनादेश से भी अवगत कराया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में लोगों से सहयोग मांगा। सरदार सुरजीत सिंह, डॉ ब्रह्म सिंह, देवेंद्र गोयल, हरीश, संजय रवि, शरीफ अहमद, सुनील कुमार, शमशाद अली, मधु शर्मा, आफरीन आदि मौजूद रहे।