फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चार लाख रुपये लेकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवक अपने घर से चार लाख रुपये लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हरियाणा के सिरसा से बरामद कर लिया और पूछताछ के बाद उसके एक अन्य साथी के पास से तीन लाख 57 हजार रुपये बरामद कर लिए।
कस्बा निवासी संजीव कुमार का पुत्र शिवम नौ फरवरी को अपने घर रखे चार लाख रुपये लेकर घर से फरार हो गया था। जिसके बाद फरार हुए युवक ने हरियाणा के पानीपत पहुंच फोन कर अपने दोस्त गांव पलड़ी निवासी सुमित पुत्र अशोक को भी पानीपत बुला लिया था। इस बीच फरार हुए युवक के पिता ने थाने पर अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से उसे बरामद करने की मांग की थी। उधर, पुलिस पर युवक को बरामद करने के लिए सत्ता पक्ष के लोगों का भी दबाव बनाया गया। जिसके बाद पुलिस ने फरार युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। तब पता चला कि फरार हुआ यवक कस्बे के ही एक अन्य युवक मोहित पुत्र बृज सैनी से फोन पर बात करता है। पुलिस ने उक्त युवक को बुलाकर पूछताछ की और उससे युवक से बात करने को कहा। युवक ने जब शिवम से बात की तो उसने कहा कि वह पानीपत के रेलवे स्टेशन पर है और वह भी आ जाए । पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व अन्य लोग शुक्रवार को पानीपत स्टेशन पहुंचे, लेकिन युवक वहां नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन का स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिस युवक से फरार हुए युवक की बात कराई उस युवक ने बता दिया था कि पुलिस उसे ढूंढने पानीपत आ रही है। जिसके चलते वह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वापस थाने पहुंच फोन करने वाले युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि फरार हुए युवक हरियाणा के सिरसा में है। पुलिस युवक को साथ लेकर सिरसा पहुंची और दोनों युवकों को बरामद कर थाने ले आये। पुलिस ने रुपयों के बारे में पूछा तो बताया कि कुछ रुपये वह अपने साथ ले गया था और बाकी रुपये कस्बा निवासी पिंटू पुत्र श्यामसिंह के पास है। पुलिस ने उसको भी हिरासत में ले लिया। चारों युवक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें