फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर 25 हजार उड़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ठगी करने वाले शातिर ने शिवचौक स्थित एटीएम में रुपये निकालने आए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये उड़ा लिए। नुमाइश कैंप निवासी संदीप शिवचौक के पास एटीएम में रुपये निकालने आया था। रुपये नहीं निकले इसी दौरान वहां खड़े युवक ने बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उसने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक को गोली
मारने की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रुकनपुर के जंगल युवक को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीनना निवासी प्रवीण पुत्र चन्द्रपाल ने रुकनपुर में बाग ठेके पर लिया हुआ था। विगत छह नवंबर की शाम को उसके दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल की मां हरवीरी की ओर से पुलिस ने लुहारी के शकील और पीनना के सुंदर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला चोर समेत दस की हिस्ट्रीशीट खोली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शातिर महिला चोर समेत दस लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली में दस बदमाशों की नई हिस्ट्रीशीट खोली हैं, जिनमें इमरान पुत्र हाजी शेर निवासी खालापार, शाहरुख पठान पुत्र जरीफ निवासी फक्करशाह चौक, बबलू पुत्र शमशाद निवासी खालापार, वसीम पुत्र इमामुद्दीन निवासी मिमलाना रोड, शाकिर पुत्र शमीम निवासी किदवईनगर, अब्दुल्ला पुत्र इस्लाम निवासी किदवईनगर, आशु पुत्र यासीन खालापार, दानिश पुत्र नईम बाग जानकीदास, छोटा उर्फ तनवीर पुत्र शाकिर किदवईनगर और सुरैय्या पत्नी तहसीन निवासी लद्दावाला शामिल हैं।
अवैध असलहा समेत आठ बंदी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचों और चाकुओं समेत आठ लोगों को पकड़ कर जेल भेजा है। पुलिस ने भोपा रोड से सुदेश निवासी फरीदनगर भोजपुर को तमंचे, विक्रांत निवासी मछरी दौराला, हरिद्वार के समसपुर निवासी दिनेश व कुलदीप को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़ी निवासी मन्नू को तमंचे तथा शाहनवाज, सद्दाम एवं आबिद निवासी गढी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ॉसड़क हादसे में सिपाही घायल
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर हुए सड़क हादसे में सिपाही घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी क्राइम के कार्यालय में तैनात कांस्टेबल राजीव कुमार को रविवार रात महावीर चौक पर किसी वाहन ने टक्कर मार कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सिविल लाइन थाने पर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें