फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी में छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छात्रा का अपहरण, शाम को घर लौटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में तीन युवकों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। जिसे किसी स्थान पर बंधक बना कर रखा गया। छात्रा किसी प्रकार से उनके चंगुल से छूट कर घर लौट आई। छात्रा के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला पटेलनगर निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बृहस्पतिवार सुबह कालेज के काम से घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्रा जब घर वापस नहीं लौटी, तो तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अचानक शाम को छात्रा घर लौट आई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि जब वह कालेज के कार्य से निकली तो तभी तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक स्थान पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। शाम को वह आरोपियों के चंगुल से वह किस तरह छूटकर आई है। छात्रा ने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक नई मंडी स्थित एक हलवाई के यहां कार्य करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली हत्याकांड में सास को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने कल्लरपुर के डोली दहेज हत्याकांड में नामजद सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के लकड़संधा निवासी वेदपाल ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी पुत्री डोली की शादी 6 फरवरी 2012 को कल्लरपुर निवासी आदेश के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 20 मई को डोली की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। वेदपाल ने डोली के पति आदेश, देवर योगेश व अजित, ननद लोकेश व संगीता तथा सास सुरेशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति आदेश व देवर योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सास सुरेशो को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें