बीवी को पीटकर घर से निकाला
मुजफ्फरनगर। दंगे में लापता हुए पति के नहीं लौटने पर पत्नी ने उसके दोस्त से निकाह कर लिया। निकाह के कुछ दिन बाद से पीड़िता की पिटाई करनी शुुरू कर दी। दो दिन पूर्व आरोपी ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
बुढ़ाना के जौला निवासी पीड़िता गुलशन का पति सादिक वर्ष 2013 में दंगे के दौरान लापता हो गया था। सादिक अपने दोस्त नाजिम के साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। काफी दिनों तक सादिक नहीं लौटा तो गुलशन परेशान रहने लगी थी। सादिक से पीड़िता को उसे चार लड़कियां थी। नाजिम की पत्नी की सहमति पर गुलशन ने उससे निकाह कर लिया। दोनों नाजिम के साथ ही रहने लगी। डेढ़ वर्ष पूर्व नाजिम ने गुलशन को कलियर में रहने के लिए छोड़ दिया। वहां, उसकी एक बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर पीड़िता वापस शहर आ गई। दो दिन पूर्व आरोपी ने पीड़िता की दूसरी बेटी की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गुलशन को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। दो दिन से पीड़िता बच्चों को लेेकर दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत शहर कोतवाल पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।