फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बेचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शहर में लाकर एक महिला को एक लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और अब महिला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अनैतिक काम करा रही है। पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता तितावी क्षेत्र एक गांव की निवासी है। उसका आरोप है कि सैदपुरा के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। एक वर्ष पहले वह उसे भगा कर शहर ले आया और उसे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को एक लाख रुपये में बेच दिया। आरोप लगाया कि उसके साथ यहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो बनाई गई। आरोपी महिला अब इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे अनैतिक काम कराने पर मजबूर कर रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि एक पुलिस कर्मी भी महिला से इस धंधे में मिला हुआ है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक महिला को कुछ लोगों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि अब वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अनैतिक काम करने पर मजबूर किया जा रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब चार माह पहले मोहल्ले की ही एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। एक दिन आरोपी महिला ने फोन कर उसे अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि वहां महिला के पति और दो अन्य लोगों ने कोल्ड ड्रिक्स में उसे नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी उसे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उससे वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर कर रहे है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें