फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। सापखेड़ा गांव निवासी विवाहिता ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन विवाहिता के पेट दर्द से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सापखेड़ा निवासी प्रियंका (20) पत्नी उमेश का शव रविवार रात घर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका की शादी ढाई साल पहले उमेश के साथ हुई थी। वह कुछ समय से पेट दर्द से परेशान चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह बनारस के थाना मिरजा मुरादपुर निवासी प्रियंका का भाई अशोक अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें