रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने डरा धमका करके सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी जंगल में चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक उसकी पुत्री को डरा धमकाकर खेत के अंदर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दिन वह घर पर मौजूद नहीं था। उसके लौटने पर पुत्री ने घटना की जानकारी उसे दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे और गांव के ही तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।