फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो चोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने जटवाड़ा नहर पुल पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए चोर लग्जरी कार में घूमकर ढाबों पर खड़े वाहनों से पेट्रोल-डीजल चोरी कर बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ककरौली थाना पुलिस सोमवार देर रात जटवाड़ा नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में आती कार को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें बैठे बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर गाड़ी को घेरते हुए दोनों को धर लिया। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश नौशेर पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी देहरा थाना धौलाना, हापुड़ और तस्लीम पुत्र खान मोहम्मद, निवासी सिवालखास थाना जानी, मेरठ हैं, जिनके पास से सफारी, तमंचा-कारतूस, चाकू, डंडे और डीजल व पेट्रोल की केन बरामद बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने तेल चोरी करने के इस धंधे से रोजाना 15 से 20 हजार रुपये कमाने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें