दवा लेने आई किशोरी लापता
देवबंद (सहारनपुर)। चिकित्सक के यहां दवा लेने पिता के साथ घर से निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई। पीड़ित पिता ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
नगर की एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने पिता के साथ चिकित्सक से दवा लेने आई थी। मगर रास्ते में पिता की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एक दुकान पर बिठाकर अकेले ही डाक्टर के यहां चली गई। उधर, तबीयत ठीक होने के बाद पिता भी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गया। लेकिन किशोरी उन्हें वहां नहीं मिली। इसके बाद पिता ने घर पर फोन कर पुत्री के आने के बारे में पूछा। लेकिन परिजनों ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची है। इसके बाद व्यक्ति ने कोतवाली जाकर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के कई सीसी टीवी कैमरों को खंगाला तो चिकित्सक की क्लीनिक के पास ही किशोरी तेजी के साथ अकेली जाती दिखाई पड़ी। पुलिस क्षेत्र के आसपास के दूसरे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि पुलिस जिस कैमरे के पास से गुजरती हुई किशोरी को देखा गया है। उसके आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।