फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालारपुर में युवती की हत्या कर लाश खेत में फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हत्या कर लाश खेत में फेंकी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह से लापता युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार को युवती की लाश गांव के बाहर स्थित खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई गई है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर युवती के पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती के मामा ने अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती (18) मंगलवार सुबह गांव निवासी किशोर के खेत में गन्ना छीलने के लिए गई थी। वहां से शाम तक भी युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह फिर से युवती की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पड़ोसी ने उसके परिजनों को युवती की लाश गांव के बाहर स्थित ईख के खेत में पड़ी होने की जानकारी दी। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेत में युवती की लहूलुहान हालत में लाश मिली। सूचना पर सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर लाश को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया। लाश के पास ही नीले रंग की चप्पलें भी पड़ीं थीं। उसका चेहरा भी जंगली जानवरों द्वारा नंोचा गया था। युवती के मामा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि शक के आधार पर लाश की सूचना परिजनों को देने वाले पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया गया है। सीओ सोमेंद्र सिंह नेेगी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका के साथ ही उसकी मौत के कारणों की भी पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें