गाजावाली में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए
मुजफ्फरनगर। शहर के कच्ची सड़क स्थित गाजावाली पुलिया पर शुक्रवार देर रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। इस बीच गुस्साए लोगों ने मौलवी समेत दो लोगों को घेर लिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ से दोनों को बचाकर स्थिति पर काबू पाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित गाजावाली पुलिया पर शुक्रवार देर रात एक युवक साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इस बीच साइकिल से शहर की तरफ से आती बाइक टकरा गई। वहीं, वह भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार ने घटना का विरोध किया। आरोप है कि बाइक सवार सरवट निवासी मौलवी व उसके साथी ने दुर्व्यवहार किया। इस बीच आसपास खड़े लोगों ने बाइक सवारों को घेर लिया। हालांकि हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को शांत किया। दोनों बाइक सवार दूसरे समुदाय के लोगों को वहां से निकाल दिया गया। उधर, घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तनाव के हालात बन गए। उधर, मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस मामले में शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।