चौकड़ा में दो घरों से उड़ाए नगदी और जेवरात
चरथावल। चौकड़ा में बाहरी छोर पर चोरों ने दो घरों से हजारों की नकदी और जेवरात उड़ा दिए। शोर मचने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए बाइक सवार चोरों की घेराबंदी कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
चौकड़ा गांव में रगवीर पाल के मकान के पीछ़े खेत है। सोमवार रात उनका पूरा परिवार मकान के आंगन में सोया था। इसी दौरान दीवार के सहारे चोरों ने मकान में घुस गए। उन्होंने कमरों में रखे संदूक और आलमारी का पूरा सामान खंगाल डाला। मौके से करीब पांच हजार की नगदी, सोने और चांदी के गहनों के अलावा कीमती कपड़े साफ कर दिए। जाग होने पर घर का पूरा सामान बिखरा देखा तो परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। इसके बाद चोरों ने गांव के दूसरे छोर पर स्थित अजय के मकान में धावा बोल दिया। वहां पूरा परिवार सोया था। उसके कमरे का तमाम सामान खंगाला तथा वहां से मोबाइल फोन और सामान लेकर चोर चंपत हो गए। जब आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी अपनी बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। हालांकि बाइक के शोर में परिजनों के अलावा आसपास के लोग जाग गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने मुथरा मार्ग पर मजार के पास जाकर बाइक सवार चोरों को घेर लिया। हालांकि वह चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौके के मुआयना किया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। बिरालसी चौकी प्रभारी प्रदीप नादर ने रेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दहचंद निवासी कृष्ण पुत्र लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राज्यसभा में बिल पास होने पिछड़ा वर्ग में खुशी
चरथावल। राज्यसभा में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जे का बिल पास होने पर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा सरकार का आभार जताया। छिमाऊ गांव में आयोजित बैठक में सरकार के कदम पर खुशी का इजहार किया। पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप छिमाऊ, भोपाल सिंह मुथरा, धर्म सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान जयकुमार पाल, पूर्व प्रधान सिकंदरपुर सुमत कश्यप, नेपाल पाल अकबरगढ़, पवन कश्यप, राजवीर कश्यप कान्हाहेड़ी, सचिन धीमान मौजूद रहे।