फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में निलंबित आरोपी सिपाही पकडने को दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपी सिपाही और उसके परिजनों को पकड़ने को हापुड़ में दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

हापुड़ के गांव ततारपुर निवासी सिपाही सचिन पुत्र सुखपाल सिंह की तैनाती खतौली में डायल 100 की गाड़ी पर थी। गाजियाबाद में टोनिका सिटी की रहने वाली सिपाही की पीड़िता पत्नी चिकित्सक ने 17 अप्रैल को पति सचिन पर बंधक बनाकर दुष्कर्म व कुकर्म करना, फांसी लगाकर व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति के अलावा ससुर सुखपाल सिंह, सास कुसुम, देवर अमित व रिंकू व पति की भाभी रश्मि को भी नामजद कराया है। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने नामजद आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। आरोपी सिपाही उसी दिन से फरार चल रहा है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज सोमवार को पुलिस टीम को लेकर आरोपियों के गांव में दबिश देने पहुंचे। आरोपियों के मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें