पुलिस ने लुटेेरा पकड़ा, तमंचा बरामद
मोरना। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
भोपा सीओ राजीव कुमार गौतम ने बताया कि ककरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बेहड़ा व बिजनौर मार्ग पर गांव गंगदासपुर के पास से बदमाश उवैश पुत्र शहजाद निवासी गांव ढांसरी को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि बदमाश उवैश ने अपने साथी बदमाश सागर पुत्र कटार सिंह, नौशाद उर्फ रणपाल पुत्र एवज अली व कल्लू पुत्र सादा के साथ मिलकर 14 मार्च को नंगला बुजुर्ग निवासी ग्रामीण कलाम के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। 14 अप्रैल को ककरौली पुलिस ने जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर सागर व नौशाद को गिरफ्तार कर लिया था। उवैश व कल्लू मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की बाइक व बोरे में बंद बाइक के पुर्जे बरामद किए गए थे। इस माल को बदमाश मीरापुर बेचने ले जा रहे थे। बदमाश कल्लू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बदमाश उवैश ने गांव ढांसरी निवासी दूधिया पर हमलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने रविवार को अपने साथ मारपीट करने व बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप अपने पड़ोसी राकेश, लक्षित व रीगल पुत्रगण ओमप्रकाश पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।