फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहपरण और लूट का प्रयास, पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

हाईवे पर कार सवार दंपति से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश और महिला को अगवा करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने हाईवे और आसपास में चेकिंग अभियान चलाकर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

हिसार (हरियाणा) निवासी सत्यपाल सिंह और उसकी पत्नी पूजा मॉडलिंग करते हैं। होलिका दहन के दिन बृहस्पतिवार को कार में सवार होकर गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थे। यहां से दंपति वापस लौट रहा था। जब दोनों छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के निकट पहुंचे तो तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हथियारों के बल पर बदमाशों ने सत्यपाल से उसकी कार और पत्नी का अपहरण करने का प्रयास किया। इस पर सत्यपाल ने कार को पीछे की ओर दौड़ा दिया। इस पर बदमाशों ने उन पर कई रांउड फायर किए। पीड़ितों ने किसी प्रकार भाग जान बचाई और बरला पुलिस चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कार सवार पांच बदमाशों सैफ, सिताब, नफीस, सलीम अंसारी निवासी गण मंगलौर (हरिद्वार) उत्तराखंड व अमन शर्मा निवासी मोहल्ला लोहिया बाजार मुजफ्फरनगर को एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो छुरी समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सत्यपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों बदमाशों को लूट और अपहरण के प्रयास की धाराओं में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें