फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ-एआरएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग कर रहे एआरटीओ-एआरएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार अफसर बाल-बाल बचे। एआरएम के ड्राइवर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ छपार थाने पर रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर, पुरकाजी और देवबंद मार्ग पर मंगलवार को एआरएम बीपी अग्रवाल, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह अधीनस्थों के साथ डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे। कई वाहनों की जांच की गई। तीन वाहनों के चालान किए गए। इसके बाद दोनों अफसर सरकारी गाड़ी में सवार होकर पुरकाजी रूट पर छपार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक डग्गामार वाहन आता दिखाई दिया। अधिकारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर एआरएम और एआरटीओ ने उसका पीछा किया। इसके चलते डग्गामार चालक ने चानक से ब्रेक लगा दिए। जिस पर अधिकारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी में सवार एआरएम बीपी अग्रवाल, उनका चालक सचिन और एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह बाल-बाल बचे। हादसे के बाद डग्गामार वाहन चालक फरार हो गया। एआरएम के चालक सचिन की ओर से छपार थाने पर डग्गामार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाई गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। उधर, गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के कारण चेकिंग अभियान बीच में रोकना पड़ा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है, मगर गाड़ी टूट गई है। अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें