फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर एक पेपर मिल में स्क्रैप चोरी कर रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर टिहरी पेपर मिल में शनिवार रात एक युवक ने स्क्रैप चोरी कर लिया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने देख कर दबोच लिया। मारपीट कर उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी सोहनपाल उर्फ सोनू है। फैक्ट्री के सुरक्षा इंचार्ज श्यामसिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दस हजार के इनामी को चरस समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने फिरदोसनगर की गोकशी और खालापार के बवाल के आरोपी को चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित था। छह फरवरी को फिरदोसनगर में एक मकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारा तो मौके से तीन गाय व वध करने के उपकरण बरामद किए। फिरदोसनगर निवासी नजर कुरैशी पुत्र अंधा यासीन सहित चार लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने फरार नजर कुरैशी को एक तमंचा व कारतूसों और चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वह खालापार बवाल का भी आरोपी था। इस पर दस हजार का इनाम भी घोषित था। इसके अलावा नाज कालोनी निवासी उवेश पुत्र अकरम चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वकील पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के पास ही कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता पर पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों की तलाश जारी है। नई मंडी कोतवाली पर अवध विहार निवासी अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गाड़ी बैक करते समय सड़क से ठेली हटाने के लिये कहने पर ठेली लगाने वाले राजेंद्र, सुरेंद्र, सुमित ने उसे दबोच लिया और सिर में राड मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गाय का वध करने का आरोप
तितावी। मुरादपुरा गांव की महिला ने तीन युवकों और एक महिला पर उसकी गाय का वध करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मुरादपुरा की सुशीला पत्नी रोशन लाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपने गाय को गांव की ही एक महिला का पाल पर रखी थी। आरोप लगाया कि महिला और तीन युवकों ने उसकी गाय का वध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें