फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन संचालक की पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन संचालक की पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
शराब ठेके के कैंटीन संचालक का शनिवार की सुबह नाले में शव पड़ा मिला था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौत का कारण सिर में चोट लगना बता रही है। बसपा के पूर्व सांसद कादिर राणा ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद ने घटनास्थल का मुआयना किया।
कस्बे के मोहल्ला बुध बजार स्थित शराब के ठेके पर कैंटीन संचालक कस्बे के मोहल्ला काजियान निवासी आबिद पुत्र शरीफ का शव शनिवार की सुबह ठेके के पास ही नाले में पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई कामिल ने चार लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से सिर में चोट लगी बताई गई है। उसके काफी देर तक बेहोश रहने के कारण मौत होना बताया गया है। परिजन पीएम रिपोर्ट तथा पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजन हत्या कर नाले में शव फेंकने की बात पर अडिग हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर द्वारा राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन परिजनों को दिया है। रविवार को बसपा के पूर्व सांसद कादिर राणा मृतक के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे पर कहा कि ठेके के आसपास खून से सनी बोतल व कॉटन पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शीघ्र ही एसएसपी से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक विभाग की टीम ने की पुन: जांच
जानसठ। मृतक के परिजनों द्वारा शराब के ठेके के आसपास खून से सने कपड़े व शराब की बोतलें मिलने की बात पर पुलिस ने रविवार को दोबारा फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई। फोरेंसिक टीम के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शराब के ठेके के आसपास खून से सने मिले कपड़े किसी महिला के द्वारा फेंके गए थे, जबकि शराब की बोतलों पर किसी के भी उंगलियों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें