फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर की हत्याकांड में तीन पार्टनरों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
बुआड़ा रोड पर स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर की शुक्रवार की दोपहर को मतगणना के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शव सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने आनन फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की शनाख्त होने पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को मृतक के परिजनों को हत्या की जानकारी दी थी। शक जताते हुए परिजनों ने पुलिस को बैंक मैनेजर समेत तीन पार्टनरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी 45 वर्षीय विनोद पुत्र आशाराम प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को खतौली के रहने वाले उसके पार्टनरों ने फोन करके विनोद को बुलाया था। विनोद अपने घर से स्कूटी पर खतौली के लिए निकला। बुआड़ा रोड पर विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को विनोद का गोली लगा शव बुआड़ा रोड पर पड़ा मिला। शव के बराबर में प्रापर्टी डीलर की स्कूटी भी पड़ी थी। शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना होने की वजह से कोई बवाल न हो जाए। इसलिए पुलिस ने आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने शव की शनाख्त करने के बाद मतगणना पूर्ण होने पर मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। मृतक के परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तीन पार्टनरों के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है। हत्याकांड में नगर के एक बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें