फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो किशोरी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरियों को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में कुछ युवकों ने दो किशोरियों को अगवा करने की कोशिश की गई। दोनों किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी की उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार शाम वह अपनी जेठ की दो बेटियों और सास के साथ कांवड़ यात्रा देखने के जा रही थी, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और दोनों किशोरियों के अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप है कि एक आरोपी पूर्व में उनके परिवार की एक किशोरी से रेप का प्रयास कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें