फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। गांव दौलतपुर में शौचालय की जांच करने गई टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर जांच टीम लौट गई। ग्रामीणों ने झगड़े का बीच बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ककरौली थाने के गांव दौलतपुर में शौचालयों के निर्माण की शिकायत पर विकास खंड कार्यालय मोरना से एडीओ पंचायत चद्रमोहन शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता मनव्वर व ग्राम प्रधान नौशाद के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। झगड़ा होते देख जांच टीम जांच कार्य को बीच में छोड़क़र चली गई। दोनों पक्षों के लोग ककरौली थाने पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान नौशाद ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं, क्योंकि वह मुजफ्फरनगर में किसी कार्य से गए थे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें