फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी के कर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीकॉम कर्मचारी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजातों से परिजनों को घटना से अवगत कराया। मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट में मेरठ निवासी युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दक्षिणी सिविल लाइन निवासी ओमप्रकाश सिंह (50) पुत्र तेज सिंह टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह वह रेशु विहार रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। इसी बीच वहां से गुजरी मालगाड़ी के आगे लेटकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेब से मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के बेटे गौरव को मामले की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उपनिरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मेरठ निवासी ललित पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ऐसे किसी भी शख्स को जानने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें